द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
कांता प्रसाद इस नाम को आप जानते हो या नहीं लेकिन एक नाम आपको बिलकुल अच्छी तरह से याद होगा और वो हैं बाबा द ढाबा। जी हां इसी बाबा द ढाबा के मालिक का नाम है कांता प्रसाद जो कुछ दिनों तक सोशल मीडिया पर काफी छाए रहे थे और अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा है। दरअसल इस बार वह इसलिए चर्चा में है कि ढाबा छोड़कर उन्होंने एक बड़ा रेस्तरां खोल लिया था। उसे बदं कर फिर से अपने ढाबा पर लौट आए हैं। इसके अलावा उन्होंने यू ट्यूबर गौरव परजोइलजाम लगाए थे,उसके लिए माफी भी मांग ली है। उनके और गौरव वासन के बीच का विवाद ख़त्म हो गया है। 14 जून को यूट्यूबर गौरव वासन अचानक दिल्ली के मालवीय नगर में बने बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद से मिलने के लिए पहुंच गए। पहले कांता प्रसाद हैरान थे। उन्होंने गौरव को ढाबे के अंदर बुलाया और रो पड़े। वह गौरव के पैर छूने लगे लेकिन गौरव ने उनसे कहा कि आप बड़े हैं। बाबा ने कहा कि मैं गौरव के लिए अपनी जान भी दे सकता हूं।
क्या था विवाद
दरअसल कांता प्रसाद औरगौरव के बीच रुपयों को लेकर काफी विवाद हो गया था। पिछले साल 2020 में लॉकडाउन के कारण बाबा का ढाबा ठप था। गौरव ने एक वीडियो बनाया था जिसमें बाबा रोते दिख रहे थे। वे अपने हालत बता रहे थे। वह वीडियो वायरल हुआ और रातों-रात बाबा इंटरनेट सेंसेशन बन गए। लोगों ने काफी मदद किया लाखों रूपये गौरव के पास आये। लेकिन बाबा ने गौरव पर पैसे में हेरफेर के आरोप लगा दिए। पुलिस में FIR करा दी। गौरव ने कहा था कि उन्होंने पैसे का कोई हेरफेर नहीं किया है। गौरव ने डिटेल दिखाई और बताया कि सरे पैसे बाबा को दे चुके है। तब से दोनों के बीच मनमुटाव थे।
दोस्तों ने भड़काया था
फिर से बाबा की हालात पुराने जैसे होने लगे थे। कांता प्रसाद को रेस्टोरेंट बंद करना पड़ा। बाबा आखिरकार एक बार फिर से अपने पुराने ढाबे पर लौट आए।
बाबा के इस ‘नुकसान’ की खबरें इंटरनेट पर काफी छाई रहीं। जब गौरव तक जब बात पहुंचीं तो वो बाबा से मिलने पहुंचे। बाबा भावुक हो गए। बाबा ने कहा कि उन्हें गौरव के दोस्तों ने ही भड़काया था। गौरव ने भी कहा कि आज लोगों को पता चल गया होगा कि सच क्या था।