logo

स्टेशन रोड स्थित होटल में महिला का शव फंदे से लटकता मिला, ह्त्या या आत्महत्या स्पष्ट नहीं

6012news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
राँची के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।महिला के पास से आधार कार्ड भी मिला है। जिसमे उसका नाम बिल्किच मंडल है। पता दिघरा,नदिया वेस्ट बंगाल दर्ज है।गुरुवार की शाम में होटल में आई थी और आज सुबह 9 बजे छत पर शव लटका युवती का शव मिला।  शुक्रवार को कर्मचारी जब छत पर पानी टंकी देखने गया तो वह उसने महिला का शव देखा। चुटिया थाना पुलिस शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। 

25-27 वर्ष है महिला की उम्र 
 जानकारी के अनुसार चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में होटल जस्मिन के छत पर महिला का सुबह लटका लाश मिला है। महिला की उम्र लगभग 25 ,27 वर्ष की लग रही है ।महिला छत पर कैसे पहुँचकर लटकी है अभी इन सारी  बातों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है।वहीं महिला के परिजनो से सम्पर्क करने की कोशिश को जा रही है।