logo

बीआईटी इलाके में खुले मैदान में मिला युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

8927news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

राजधानी रांची के बीआईटी (BIT) ओपी इलाके में अहले सुबह एक शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान जोहार झारखंड रेस्टोरेंट के वेटर सुरेंद्र यादव के रूप में की गई है। मृतक हजारीबाग के बरकट्ठा का रहने वाला बताया जा रहा है जो झामुमो नेता लखींद्र पहन (Lakhindra Pahan) के रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था। 

स्थानीय लोगों को दिखा था शव
जानकारी के मुताबिक मृतक सुरेंद रोज 4 बजे घूमने के लिए निकलता था। आज सुबह उसका शव होटल के बाहर मैदान में पड़ा देखा गया। शव को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही रेस्टोरेंट के मालिक से भी पूछताछ कर रही है। 

नहीं मिला बाहरी चोट का निशान
बीआईटी ओपी की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस शव को कब्जे में कर जांच में जुट चुकी है। शव में किसी भी गहरी चोट का निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही यह मालूम चलेगा की मृत्यु किस कारण हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।