logo

सांसद संजय सेठ के आवास पर मना भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव

12309news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

सांसद संजय सेठ के आवास पर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। आयोजन श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति ने किया था। जिसमें समिति के सदस्य मुकेश काबरा और उनके साथियों ने भगवान कृष्ण के कई भजन प्रस्तुत किए और कृष्ण की महिमा गाई। गीत-संगीत और भजन के बाद दही हांडी का कार्यक्रम हुआ, जिसमें कृष्ण के बाल रूप में एक बच्चे ने दही से भरी हांडी को फोड़ा। सब लोग झूमते गाते भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव में सराबोर हो गए। सांसद ने कहा कि कोरोना संक्रमण और सरकार के निर्देशों को देखते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पर इस बार हम जन्माष्टमी नहीं बना सके परंतु हमने सबसे आग्रह किया था कि हम अपने अपने घरों में ही भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव मनाएँ। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण से हम कामना करें कि कोरोना रूपी कंस को इस दुनिया से भगाएं ताकि अगले वर्ष हम भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से अल्बर्ट एक्का चौक पर बना सकें।

सांसद संजय सेठ ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। इस दौरान विधायक समरी लाल, राज वर्मा, नीरज चौधरी, बिंदेश्वर प्रसाद, मनोज तिवारी, मुकेश काबरा, चंद्रकांत रायपत, एस.डी. सिंह, लल्लन श्रीवास्तव, राम बागड़, राजेश चौधरी, संजय जायसवाल, रोमित नारायण सिंह, संतोष सेठ, कंवलजीत सिंह, विपिन वर्मा, अजय वर्मा, कुमुद झा, रवि मेहता, सुबेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।