द फॉलोअप टीम
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डॉ कफील खान की तुरंत रिहाई के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने डॉ कफील खान की रासुका मामले में हुई गिरफ्तारी को लेकर अलीगढ़ के डीएम के आदेश और उसके कन्फ़र्मेशन को रद्द कर दिया है। उसकी अवधि बढ़ाने को भी अवैधानिक करार दिया है। साथ ही उन्हें अविलंब रिहा करने का निर्देश दिया है। 28 अगस्त को डॉ कफील खान मामले में रासुका के खिलाफ दायर याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।
कफील की मां ने दी थी चुनौती
दरअसल, डॉ.कफील पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर भड़काऊ भाषण देने के मामले में रासुका के तहत कार्रवाई की गई थी। डॉ.कफील को रासुका में निरुद्ध किए जाने को लेकर चुनौती दी गई थी। डॉ कफील की मां नुजहत परवीन की ओर से बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की गई थी।
कफील मथुरा जेल में हैं बंद
डीएम अलीगढ़ ने नफरत फैलाने के आरोप में डॉ. कफील पर रासुका लगाया था पिछले कई महीनों से कफील खान जेल में बंद है। डॉ. कफील खान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मथुरा जेल में बंद हैं। हाल ही में उनकी हिरासत 3 महीने के लिए बढ़ा दी गई थी। पिछले करीब 6 महीने से रासुका के तहत कफील खान मथुरा जेल में बंद हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 (2) के तहत 13 फरवरी 2020 को कफील खान को अलीगढ़ जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर निरुद्ध किया गया है।
बीआरडी की घटना से चर्चा में आए डॉ. कफील
डॉक्टर कफील गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 2017 में ऑक्सीजन की कमी लेकर घटित दुर्घटना के बाद सुर्खियों में आए थे। इस घटना में ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी के चलते कई बच्चों की मृत्यु हो गई थी। शुरुआत में आपातस्थिति में ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था कर बच्चों की जान बचाने को लेकर उनकी सराहना हुई, लेकिन बाद में 9 अन्य डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ उनपर कार्रवाई हुई। हालांकि बाद में सभी को जमानत मिल गई थी।
प्रियंका गांधी ने लिखा था सीएम को पत्र
बीआरडी की इस घटना के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीएम योगी आदित्यसनाथ को पत्र लिखा था। इस पत्र में प्रियंका ने कफील को न्यायय दिलाने में उनकी पूरी मदद करने का अनुरोध किया है। प्रियंका ने अपने लिखे पत्र में कहा था कि मुख्युमंत्री इस पत्र के माध्येम से डॉक्टदर कफील खान का मामला आपके संज्ञान में लाना चाहती हूं। ये अब तक लगभग 450 से ज्या दा दिन जेल में गुजार चुके हैं।