logo

20 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म आरोपी, 2001 में हुई थी गैंगरेप की वारदात

12701news.jpg

द फॉलोअप टीम, कोडरमा:

किसी भी मामले का आरोपी अक्सर फरार हो जाता है तो पुलिस लगातार उसे ढूंढ़ने का काम करती है। कई बार तो अपराधी 1 साल, 2 साल या 5 साल तक भी फरार रहते हैं।  एक मामले में आप यह सुन कर हैरान रह जायेंगे कि दुष्कर्म का एक आरोपी 20 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। जी हां, कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2001 में एक दुष्कर्म की घटना घटी थी। अभियुक्त पुंगी तुरी उर्फ फुगी तूरी एवं संजय पासवान को कोडरमा पुलिस ने गिरफ्तार किया  है। 

चारो अभियुक्त इसी साल हुए गिरफ्तार 
दोनों आरोपी ढाब थानाक्षेत्र के बंगाखलार के रहने वाले है। इस दुष्कर्म कांड में 4 अभियुक्त शामिल थे। मामले के एक अन्य आरोपित बाघा सिंह को 30 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और था एक अन्य आरोपी विजय तुरिया को 24 अगस्त को गिरिडीह जिला के घोड़थंबा से गिरफ्तार किया गया था। बीती रात गिरफ्तार हुए दोनों अभियुक्तों पर 1-1 हजार का इनाम था। पुलिस को सालों से दोनों की तलाश थी। 

जेल में है सभी अभियुक्त 
कोडरमा थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर की अगुवाई में पुलिस जवानों ने पुंगी तुरी और संजय पासवान को बंगाखलार क्षेत्र से धर दबोचा और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि पहले बंगाखलार कोडरमा थाना क्षेत्र में था लेकिन अब बंगाखलार गांव ढाब थाना क्षेत्र में पड़ता है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपी जेल में हैं।