logo

झारखण्ड में होगी तापमान में वृद्धि, ठण्ड से मिलेगी राहत

4416news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
आज मौसम में थोड़ी गर्मी है। लोगों को खिली धूप ने कम ठंड महसूस कराया। पूरे झारखंड में  3-4 दिनों में  तापमान में वृद्धि हो सकती है। लेकिन 26 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। ऐसे में ठंड कम हो जाएगी। वहीं, 27 जनवरी से एक बार फिर से मौसम बदल सकती है। 

ये भी पढ़ें.....

26 जनवरी के बाद हो सकती है हल्की बारिश
आज यानी रविवार को रांची समेत आसपास के इलाकों में सुबह सात बजे ही धूप खिल गयी है। मौसम विभाग के अनुसार 27-28 जनवरी को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। राज्य में पछुआ हवा  चल रही इस कारण बारिश के बाद कनकनी में फिर से बढ़ोतरी होगी। वहीं, पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा। राज्य के मध्य भाग में एक-दो स्थानों पर शीतलहर की भी स्थिति बनी। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस गिरिडीह में रिकॉर्ड किया गया।