logo

बंगाल में जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव, नड्डा बोले – मां दुर्गा ने बचाया

3175news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क  
बंगाल में चुनाव के पहले तनाव ने पैर जमाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को बंगाल दौरे पर गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव किया गया। भाजपा ने तृणमुल कांग्रेस पर आरोप लगाया है। नड्डा कोलकाता के 24 परगना जिले में डायमंड हार्बर शहर जा रहे थे। यह भी कहा जा रहा है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने नड्डा का रास्ता रोकने की कोशिश की है। इस पूरे मामले पर गृह मंत्रालय ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है। 

मां दुर्गा की कृपा से बचा :  नड्डा
हमले के बाद जेपी नड्डा डायमंड हार्बर पहुंचने। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। मीटिंग में उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था नहीं रही और यह इनटॉलरेंस वाला राज्य बन चुका है। मां दुर्गा की कृपा से मैं यहां तक पहुंच पाया। ममता बनर्जी सरकार के दिन अब गिनती के रह गए हैं। हम इस गुंडाराज को हराएंगे।" इस प्रकार नड्डा ने हमले के बाद भी एक राजनीतिक दांव खेल ही दिया है। 

हमले में घायल हुए कैलाश विजयवर्गीय 
24 परगना जिले में जेपी नड्डा के साथ कैलाश विजयवर्गीय भी थे। हमले में उनकी गाड़ी का शीशा टूटा और एक पत्थर उन्हें भी लगा। उन्होंने कहा कि वे घायल हो गए हैं। उनके साथ मुकुल रॉय भी घायल हुए हैं। कैलैश ने मौजूद पुलिस पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में यह सब हुआ। पुलिस खड़ी हो कर देखती रही और गुंडों ने उनके उपर हमला कर दिया। 

ये भी पढ़ें......

राज्य सरकार का अनदेखी से हुआ हादसा : तोमर 
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पूरे मामने के पीछे बंगाल सरकार की अनदेखी को कारण बताया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पहले से ही घोषित था, सरकार को इसकी जानकारी भी थी, इसके बावजूद उन्हें वो सुरक्षा नहीं मिली, जो मिलनी चाहिए थी। तोमर ने कहा - मैं बंगाल की घटना की निंदा करता हूं और संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग करता हूं।