द फॉलोअप टीम, गढ़वा (Gadhwa):
भंडरिया थाना क्षेत्र (Bhandariya police station area) के बोडरी गांव में एक कलयुगी बेटे ने सोमवार को अपनी 70 साल की माँ को मौत के घाट उतार दिया। बेटे ने मां की डंडे से मारकर हत्या की है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बेटे ने हत्या किस वजह से किया है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी का कुछ दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस मामले जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान 70 वर्षीय यशोदा कुंवर (Yashoda Kunwar) के रूप में की गई। आरोपी बेटा जीतू भुईहर महज 22 वर्षो का है और वह अपने चार भाइयों में सबसे छोटा है।
डंडे से किया वार
जीतू भुईहर अपनी माँ के साथ रहता था और ईंट भट्टा में काम करता था। पहले जीतू अपनी मां की गला दबा रहा था उस वक़्त जीतू के बड़े भाई की बेटी ने बीच में आकर अपनी दादी को बचा लिया। लेकिन कुछ देर बाद जीतू डंडा लेकर आया और अपनी मां के सिर पर वार कर दिया जिससे यशोदा कुंवर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। ओपी प्रभारी कुंदन कुमार सिंह (OP in-charge Kundan Kumar Singh) ने बताया कि हत्यारा जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।