द फॉलोअप टीम, बोकारो
बोकारो में शुक्रवार को दो घरों में कोबरा सांप निकलने से दहशत फैल गई। यह मामला बोकारो स्टील प्लांट के आवासीय कॉलोनी सेक्टर एक और भतुआ बस्ती का है। खतरनाक और जहरीले सांपों को देख कर दोनों घरों के परिवार डर-सहमे हैं। घर के अंदर रहनेवाले परिवार के सदस्यों ने किसी तरह अपनी जान-बचाई।
सांपों को स्नेक कैचर ने काबू में किया
सांपों को घरों से बाहर निकालने के लिए बोकारो स्टील प्लांट के फायर बिग्रेड से संपर्क किया गया। सांप पकड़ने के लिए खास तौर पर प्रशिक्षित अग्निशमन अधिकारी को बुलाया गया। स्नेक कैचर ने सांप को काबू करने के बाद डब्बे में डाल दिया। सांप के काबू में आने के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने चैन की सांस ली।
बारिश के कारण बिल से बाहर निकलते हैं सांप
बता दें कि बरसात के समय में बिल में रहने वाले सांप अक्सर बाहर निकल जाते हैं। सांप बाहर निकल कर अगल-बगल के घरों में चले जाते हैं। बिल में बरसात का पानी भर जाने के कारण ये सांप बाहर निकल जाते हैं।
जमीन पर सोनेवालों को सांप का खतरा
इस मौसम में स्नेक कैचर की मांग बढ़ जाती है। स्नेक कैचर अलग-अलग जगहों पर जाकर सांप को काबू करते हैं और फिर उसे जंगल में छोड़ देते हैं। बरसात के मौसम में सांप अक्सर लोगों के घरों में घुस जाते हैं। खासकर सबसे ज्यादा जमीन पर सोनेवाले लोगों को सांप का खतरा होता है।