logo

सिमडेगा की 6 बेटियों का भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के नेशनल कैंप में सिलेक्शन

16889news.jpg

द फॉलोअप टीम, सिमडेगा:

सिमडेगा अब अपनी नक्सली घटनाओं की वजह से नहीं बल्कि बेहतरीन खिलाड़ियों की वजह से चर्चा में रहता है। सिमडेगा अब हॉकी खिलाड़ियों के लिए प्रख्यात होता जा रहा है। ओलंपियन सलीमा टेटे के जैसी ना जाने कितनी ही खिलाड़ियों की यहां भरमार लगती जा रही है। यहां की 6 बेटियाें का चयन भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के नेशनल कैंप के लिए हुआ है।

सलीमा टेटे की बहन भी शामिल

चयनित खिलाड़ियों में दीपिका सोरेंग, ब्यूटी डुंगडुंग, प्रमोदनी लकड़ा, काजल बारा, रजनी केरकेट्‌टा और सलीमा टेटे की बहन महिमा टेटे भी शामिल हैं। हॉकी इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरके श्रीवास्तव ने इन खिलाड़ियों के चयन की जानकारी दी है।

इससे पहले भी सिमडेगा की खिलाड़ियों का चयन हुआ था

गौरतलब है कि दिसंबर 2021 में भी सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कैंप के लिए सिमडेगा की 4 खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इसमें झारखंड की 6 बेटियाें का चयन हुआ था। ट्रेनिंग कैंप 17 से 29 जनवरी तक बेंगलुरु में होगा। बता दें कि ब्यूटी पहले से ही जूनियर इंडिया टीम की सदस्य रही हैं। दीपिका 2018 में जूनियर इंडिया की राष्ट्रीय कैंप में रह चुकी हैं। रजनी-प्रमोदनी 2017 से सब जूनियर प्रतियोगिता से झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।