logo

7 नवंबर से होगा शहीद रमेश सिंह मुंडा खेल महोत्सव, 2 तक करवाएं नामांकन

14413news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
रांची जिले के बुंडू में 7 नवंबर से शहीद रमेश सिंह मुंडा खेल महोत्सव शुरू होगा। 11 नवंबर को इसका समापन होगा। जेएमएम के विधायक विकास कुमार मुंडा द्वारा अपने पिता और झारखंड के पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा के जन्मदिन के मौके पर इस खेल महोत्सव का आयोजन करवा रहें है। खेल महोत्सव में नामांकन की अंतिम तिथि 2 नवंबर है। समापन समारोह में बतौर अतिथि खेल मंत्री हफीजुल अंसारी और दुमका विधायक बसंत सोरेन शामिल होंगे। 

पिता के सपने होंगे पूरे
विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि उनके पिता रमेश सिंह मुंडा तमाड़ विधानसभा को सभी क्षेत्रों में मॉडल बनाना चाहते थे। इनके सपनों को पूरा करने के लिए वे राज्य सरकार से मिलकर विकास कार्य में लगे हैं। खेल महोत्सव में खिलाड़ियों और शिक्षाविदों को सम्मानित किया जायेगा।


इस खेल के ये हैं प्रभारी
आयोजन समिति के प्रभारी मंडली में क्रिकेट के लिए नीरज पाठक, फुटबॉल के लिए शंभू शरण मुंडा, वॉलीबॉल के लिए जसपाल कुमार, बैडमिंटन के लिए सिद्धांत कच्छप, कैरम के लिए संतोष महतो, चेस के लिए प्रदीप घोष और हॉकी के लिए मनोज मंडल को प्रभारी बनाया गया है।