logo

दशहरा मेला देख भाई के साथ लौट रही थी बच्चियां, तभी 10 आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म 

13858news.jpg

 

द फॉलोअप टीम, गुमला:

बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र के दो नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। दुष्कर्म  का आरोप 10 अज्ञात युवकों पर लगा है। दोनों बच्चियां दशहरा मेला देखकर अपने भाई के साथ वापस लौट रही थी। तभी आरोपियों ने भाई को मारपीट कर भगा दिया और बारी बारी से बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। दोनों की उम्र 14,15 साल है। 

ग्रामीणों के पहुंचने पर भागे आरोपी 

जानकारी के अनुसार, लड़कियां शुक्रवार को जोभीपाठ का दशहरा मेला देखने गयी थी। दोनों लड़की बड़े भाई के साथ शाम 7 बजे अपने घर वापस लौट रही थी। तभी चांपाकोना के पास 10 युवक पहुंचे और दोनों लड़कियों को पकड़ लिया। जान बचाकर भागे भाई ने गांव पहुंचते ही इसकी सूचना ग्रामीणों को दिया। ग्रामीण जंगल की ओर घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख सभी आरोपी भाग निकले। पीड़ित लड़कियां परिजनों के साथ थाना पहुंची और अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कराया। 

 

मामला हुआ दर्ज 

पुलिस के सामने लड़कियों ने बताया कि उनके काफी चीखने- चिल्लाने पर भी रहम नहीं दिखाया। उनलोगों के साथ मारपीट भी किया। इधर, घटना की सूचना पुलिस आरोपियों की छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी अनंत कुमार शर्मा ने कहा कि पीड़ितों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपियों को पकड़ने की कवायद तेज है। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।