logo

रांची के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

6134news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया। जानकारी के मुताबिक एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी। जानकारी मिलने के बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने एक घर में छापा मारा। घर से पांच महिला और पांच पुरुषों को आपत्तिनजक हालत में पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक आपत्तिजनक सामान सहित दो बाइक बरामद की गयी। 

किराये के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट
जानकारी के मुताबिक एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को सूचना मिली थी कि चुटिया इलाके में एक किराये के मकान में देह व्यापार किया जा रहा है। सैक्स रैकेट की मास्टरमाइंड एक महिला है। एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में चुटिया पुलिस ने मकान में छापेमारी की। वहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। यहां से पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें तीन लड़कियां, दो महिलाएं और पांच पुरुषों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये गये पुरुषों की पहचान कनक कुमार, सिकंदर, नितेश कुमार, प्रशांत कुमार और जितेंद्र कुमार शामिल हैं। 

हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ जारी
बता दें कि एक महिला ये पूरा सेक्स रैकेट चला रही थी। जानकारी के मुताबिक मकान मालिक को इसकी भनक भी नहीं लगी। बीते कुछ दिनों से यहां रोजाना तकरीबन आधा दर्जन महिलायें और लड़कियां आती थीं। जो पुरूष आते वो कुछ घंटों में यहां से चले जाते। रोजाना ऐसा होता देख लोगों को शक हुआ। लोगों को किसी गड़बड़ी की आशंका हुई इसलिए उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।