logo

Breaking : गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां बेपटरी, NDRF की 2 टीमें घटनास्थल पर तैनात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

1717de15-59fe-4683-a227-ca5e8815d4e41.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसा हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के पास पटना से गुवाहाटी की तरफ जा रही गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन बेपटरी हो गई। ट्रेन की कई बोगियां पटरी से उतर गई। समाचार लिखे जाने तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीरों में दिख रहा है कि स्थानीय लोग, बोगियों में से यात्रियों को निकाल रहे हैं।

मैनागुड़ी के पास हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा जलपाईगुड़ी के पास मैनागुड़ी में हुआ है। बताया जा रहा है कि कम से कम 12 बोगियां पटरी से उतर गई है। चार से पांच बोगियां पूरी तरह से पलट गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कई यात्रियों को गंभीर चोटे आई हैं। डीआरएम औऱ एडीआरएम घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं। घटना शाम 5 बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि 30 एबुलेंस को घटनास्थल पर रवाना किया गया है क्योंकि हताहतों की संख्या काफी ज्यादा है। 

प्रत्यक्षदर्शी यात्री ने क्या कुछ बताया
गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने बताया कि अचानक जोर का झटका लगा और कई बोगियां पलट गई। लोग कुछ समझ पाते तब तक बोगियां पलट चुकी थी। इस बीच तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यात्रियों की सामान बोगियों से बाहर बिखर गया है। 

पीएम ने सीएम ममता बनर्जी से की बात

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल के सभी उच्चाधिकारियों को घटनास्थल के लिए रवाना होने को कहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री ने पश्चिम बगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की और घटना की जानकारी ली है। घटना के उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया गया है।

 

घटनास्थल पर तैनात हैं NDRF की 2 टीमें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घटनास्थल पर घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए 30-35 की संख्या में एंबुलेंस को तैनात किया गया है। एनडीआरएफ की 2 टीमें घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।