logo

CISF जवान को देख युवक ने लगाई तालाब में छलांग, युवक लापता

2984news.jpg
द फॉलोअप टीम,गोड्डा
गोड्डा के ललमटिया खदान से कोयला चोरी करने की सूचना पर मौके पर CISF के जवान पहुंचे तो लोग भागने लगे। इस दौरान एक युवक भागते हुए तालाब में कूद गया। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है। तालाब में युवक की तलाश के लिए NDRF को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल तालाब में युवक की तलाश जारी है। खबर लिखे जाने तक युवक के मिलने से संबंधित कोई सूचना नहीं मिली थी। 

CISF के जवानों पर पीटाई करने का आरोप 
इधर युवक के परिजनों ने जवानों पर पिटाई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जवानों ने युवक की पिटाई की और तालाब में फेंक दिया। वहीं, युवक सिराउद्दीन अंसारी (30) के परिजनों ने परियोजना के सारे काम को ठप कर चक्का जाम कर दिया। तालाब में युवक की तलाश के लिए NDRF को मौके पर बुलाया गया है। गांव वाले आरोप लगाते हुअ हंगामा कर रहे हैं।