logo

कल से चलेगी सिकंदरबाद–बलिया–सिकंदरबाद छठ स्पेशल ट्रेन, 9 हटिया-पटना त्रिसाप्ताहिक ट्रेन

14587news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

दीवाली खत्म होते ही छठ महापर्व की गहमागहमी शुरू हो गयी। शुक्रवार से ही रांची और हटिया रेलवे स्टेशन के अलावा बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ दिख रही है। रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 07051/07052 सिकंदरबाद–बलिया–सिकंदरबाद पूर्णत: आरक्षित छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है। ट्रेन 07051 सिकंदरबाद– बलिया छठ स्पेशल 07/11/2021, रविवार को सिकंदरबाद से प्रस्थान करेगी। सिकंदरबाद प्रस्थान 23:35 बजे, रायपुर आगमन 12:35 बजे प्रस्थान 12:40 बजे, बिलासपुर आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:45 बजे, राउरकेला आगमन 19:25 बजे प्रस्थान 19:40 बजे, हटिया आगमन 22:30 बजे प्रस्थान 22:35 बजे, रांची आगमन 22:45 बजे प्रस्थान 23:00 बजे, मूरी आगमन 00:15 बजे प्रस्थान 00:20 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:40 बजे प्रस्थान 01:50 बजे, धनबाद आगमन 03:45 बजे प्रस्थान 03:50 बजे, जसीडीह आगमन 06:47 बजे प्रस्थान 06:49 बजे, पटना आगमन 11:45 बजे प्रस्थान 11:55 बजे एवं बलिया आगमन (मंगलवार) 17:40 बजे होगा।

10 नंवबर को भी चलेगी ट्रेन 
ट्रेन संख्या 07052 बलिया–सिकंदरबाद छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 10/11/2021, बुधवार को बलिया से प्रस्थान करेगी। बलिया प्रस्थान 02:10 बजे, पटना आगमन 07:00 बजे प्रस्थान 07:10 बजे, जसीडीह आगमन 13:05 बजे प्रस्थान 13:10 बजे, धनबाद आगमन 16:15 बजे प्रस्थान 16:20 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 18:20 बजे प्रस्थान 18:30 बजे, मूरी आगमन 19:33 बजे प्रस्थान 19:35 बजे, रांची आगमन 20:55 बजे प्रस्थान 21:10 बजे, हटिया आगमन 21:20 बजे प्रस्थान 21:25 बजे, राउरकेला आगमन 00:02 बजे प्रस्थान 00:10 बजे, बिलासपुर आगमन 04:50 बजे प्रस्थान 05:05 बजे, रायपुर आगमन 06:35 बजे प्रस्थान 06:40 बजे एवं सिकंदरबाद आगमन (गुरुवार) 19:10 बजे होगा।

नौ से चलेगी हटिया-पटना त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने ट्रेन संख्या 08622/08621 हटिया-पटना-हटिया त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नौ नवंबर से चलाने का निर्णय लिया है। हटिया-पटना ट्रेन (08622) प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को हटिया से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन हटिया से रात 10:10 बजे खुलेगी और रात 10:25 बजे रांची पहुंचे। यहां से रात 10:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी,धनबाद, जसीडीह, क्यूल होते हुए अगले दिन के 1:15 बजे पटना पहुंचेगी। 10 नवंबर से ट्रेन संख्या 08621 पटना से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार दोपहर 3:15 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 04:25 बजे रांची पहुंचेगी. यहां से ट्रेन 04:35 बजे प्रस्थान करेगी व पांच बजे हटिया पहुंचेगी।

टाटानगर – बरकाकाना स्पेशल ट्रेन भी
रेलवे ट्रेन 08151/08152 टाटानगर – बरकाकाना–टाटानगर स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगी. ट्रेन 08151 टाटानगर – बरकाकाना स्पेशल ट्रेन 09/11/2021 से प्रतिदिन टाटानगर से प्रस्थान करेगी। टाटानगर प्रस्थान 15:15 बजे, चांडिल आगमन 16:25 बजे प्रस्थान 16:30 बजे, मूरी आगमन 18:15 बजे प्रस्थान 18:20 बजे , रामगढ़ कैंट आगमन 19:40 बजे प्रस्थान 19:44 बजे एवं बरकाकाना आगमन 21:25 बजे होगा। ट्रेन 08152 बरकाकाना – टाटानगर स्पेशल ट्रेन 10/11/2021 से प्रतिदिन बरकाकाना से प्रस्थान करेगी. बरकाकाना प्रस्थान 04:30 बजे, रामगढ़ कैंट आगमन 04:40 बजे प्रस्थान 04:44 बजे, मूरी आगमन 06:05 बजे प्रस्थान 06:15 बजे, चांडिल आगमन 08:31 बजे प्रस्थान 08:33 बजे एवं टाटानगर आगमन 10:20 बजे होगा।