द फाॅलोअप टीम, पटना:
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण का मतदान प्रारंभ हो चुका है। 10 बजे तक 8 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है। दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 1463 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। मंगलवार सुबह सुशील मोदी, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, चिराग पासवान, प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई दिग्गजों ने मतदान किया।
नीतीश और तेजस्वी ने किया मतदान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में मतदान किया। वोट डालने के बाद नीतीश ने विक्ट्री साइन दिखाया और लोगों से अधिक से अधिक वोट डालने की अपील की। उन्होंने मीडिया से सीमित बात की। राजद नेता तेजस्वी यादव मंगलवार को पटना में अपना मतदान करने पहुंचे। इस दौरान राबड़ी देवी भी उनके साथ रहीं, यहां राबड़ी ने कहा कि बिहार में बदलाव की गंगा बह रही है, बिहार को बदलाव चाहिए। परिवर्तन की लहर जो बिहार में बह रही है, आज बिहार के लोग पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, महंगाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार को चुनना चाहते हैं। हमने पीएम को चिट्ठी लिखी है, सवाल पूछे गए हैं उम्मीद है कि पीएम मोदी अपनी रैली में वो इन बातों पर सफाई देंगे। तेजस्वी यादव बोले कि बिहार बुरे दौर से गुजर रहा था, बाढ़-कोरोना और मजदूरों की स्थिति सभी को पता है. मौजूदा सरकार से लोग काफी खफा हैं।
9 बजे तक कुल 5.70 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार में सुबह नौ बजे तक कुल 5.70 फीसदी मतदान हुआ है। बिहार में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। शुरुआती एक घंटे में पटना जिले में 4 फीसदी मतदान हुआ है।
युवा वोटर जोश में बिहार में युवा वोटर पूरे जोश के साथ मतदान कर रहे हैं। पटना में एक लड़की अपनी दादी को लेकर साइकिल पर वोट डालने के लिए पहुंची। लड़की ने कहा, ‘मैं पहली बार वोट डाल रही हूं और अपनी दादी के साथ मतदान करने आई हूं।