logo

सरिया बिजली पावर ग्रिड कैंपस में लगी भीषण आग, 50 लाख की संपत्ति खाक

7567news.jpg
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह: 

जिले के सरिया प्रखंड (Sariya Block) के मंधनिया स्थित बिजली पावर ग्रिड कैंपस (Electric Power Grid Campus) में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है की इस आगजनी में करीब 50 लाख की संपत्ति जल कर ख़ाक हो गयी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। 

करोड़ों रुपयों की लगत से बना था यह पावर स्टेशन 
घटना की सूचना मिलने पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह और पुलिस मौके पर पहुंची।  आग के कारण और इससे हुए नुकसान की पड़ताल में जुट गयी है। बता दें कि करोड़ों रूपए की लागत से सरिया प्रखंड के मंधनिया में बिजली पावर ग्रिड बना है। सरिया सहित बगोदर और बिरनी प्रखंडों के बिजली सब स्टेशनों में इस पावर ग्रिड से बिजली आपूर्ति की जाती है। मगर, तकनीकी पेंच के कारण बगोदर प्रखंड के बिजली सब स्टेशनों में इस पावर ग्रिड से अब तक बिजली नहीं पहुंच पाई है।