द फॉलोअप टीम, रांची:
रूपा तिर्की मामले में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद समीर उरांव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान से मुलाकात की। आयोग से न्याय की गुहार लगाई। कहा कि आयोग इस मामले में गंभीर है। आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान ने इस घटना पर राज्य सरकार को समन जारी किया।
ये भी रहे मौजूद
मौके पर समीर उराँव ने कहा कि राज्य की होनहार बेटी रूपा तिर्की को न्याय देने के लिए भाजपा कृतसंकल्पित है। मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री सह मोर्चा प्रभारी दिलीप सैकिया, मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री सह सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री सह सांसद अशोक नेते उपस्थित थे।