द फॉलोअप टीम, डेस्क:
कहते हैं कि इंसान मेहनत करता रहे तो किस्मत भी उसकी गुलाम हो जाती है। ऐसा ही कुछ किया है साहिल आदित्य अहिरवार ने। साहिल ने कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati,) में 1 करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीती है। गौरतलब है कि साहिल आदित्य अहिरवार (Sahil Aditya Ahirwar) मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला के रहने वाले हैं। साहिल ने ना केवल 1 करोड़ रुपये की रकम जीती बल्कि शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने उनको 1 कार भी गिफ्ट की। साहिल की उपलब्धि कई लोगों के लिए प्रेरणा का काम करेगा।
जैकपॉट प्रश्न पर उलझ गये थे साहिल
गौरतलब है कि 1 करोड़ रुपये जीतने के बाद साहिल से 7 करोड़ रुपये का जैकपॉट प्रश्न भी पूछा गया था लेकिन वे इस सवाल में उलझ गये और गेम क्विट कर दिया। गौरतलब है कि साहिल (Sahil Aditya Ahirwar) बेहद ही साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से आते हैं। अपनी प्रतिभा की बदौलत करोड़पति बनने वाली साहिल का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। वे मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला (Chhatarpur) से तकरीबन 60 किमी दूर लवकुश नगर में रहते हैं। परिवार में उनके अलावा माता-पिता और 1 भाई है।

10 फीट के मकान में रहता है पूरा परिवार
पूरा परिवार किराये के मकान में रहता है जिसका आकार महज 10 बाई 11 फीट है। पिता बाबू अहिरवार परिवार चलाने के लिए नोएडा (Noida) में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। साहिल का भाई पारस फिलहाल पढ़ाई कर रहा है। साहिल ने बताया कि वे लंबे समय से केबीसी में हिस्सा लेने का प्रयास कर रहे थे। मेहनत और किस्मत ने इस बार उनका साथ दिया।
नोएडा में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं पिता
मीडिया से मुखातिब साहिल के पिता बाबू अहिरवार ने कहा कि मैं दिन-रात मेहनत करता हूं ताकि बच्चे मेरा सपना पूरा कर सकें। मैं मजदूरी करता हूं। गार्ड की नौकरी कर रहा हूं। मुझे इस बात की खुशी है कि मेरे बच्चे मेरी उम्मीदों के मुताबिक सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मुझे साहिल (Sahil) पर बहुत गर्व है। मां सरोज कहती हैं कि केबीसी में जाने के लिए उनके बेटे ने काफी मेहनत की। उसे अमिताभ बच्चन से भी मिलने की तमन्ना थी। साहिल फिलहाल सागर यूनिवर्सिटी (Sagar University) में पढ़ाई कर रहा है। वो यूपीएससी (UPSC) परीक्षा की तैयारी भी कर रहा है। मां को विश्वास है कि उनका बेटा उनका सपना पूरा करेगा।

तापसी पन्नू को साहिल ने बताया क्रश
शो के दौरान हॉट शीट में बैठे साहिल ने बताया कि कुछ ही समय पहले उनकी मां की किडनी का ऑपरेशन हुआ। इसके बाद मां को तकलीफ होने लगी। उनके पिता को गार्ड की नौकरी से 15 हजार रुपये प्रतिमाह मिलता है। पित ाको छुट्टी भी नहीं मिलती इसलिए वे शो में नहीं आ सके। घर में पिता अकेले कमाने वाले सदस्य हैं। साहिल की जिंदगी को प्रोमो में भी चलाया गया। साहिल ने बताया कि वे सलमान खान के फैन हैं। तापसी पन्नू को उन्होंने अपना क्रश बताया।