logo

आरपीएन सिंह स्पष्ट करें कि इस बार वह कांग्रेस के मंत्रियों से कितने कलेक्शन का टारगेट लेकर आए हैं : प्रतुल शाहदेव

5392news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
शुक्रवार को कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह रांची पहुंचे हैं। उनपर निशाना साधते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह स्पष्ट करें कि इस बार वह कांग्रेस के मंत्रियों से कितने कलेक्शन का टारगेट लेकर आए हैं। ट्रैक्टर रैली तो बस एक बहाना है, असली वजह तो कलेक्शन करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने आरपीएन सिंह पर कांग्रेस के मंत्रियों से कलेक्शन का आरोप लगाया था। लेकिन इसके बावजूद फुरकान अंसारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसका साफ मतलब यही है कि है कि कांग्रेस इस मुद्दे पर फुरकान के बयान से सहमत है।

किसानों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में प्रयोग हुआ है 
प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली पर निशाना साधा है और इसे फोटो अपॉर्चुनिटी बताया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने किसानों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया। आज भी कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण  किसान या तो खुद हल चलाते हैं या बैलगाड़ी का प्रयोग करते हैं। पहले की तरह इस बार भी किसानों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में किसान ही गायब ही रहेंगे। लेकिन कांग्रेस के नेता अपने मुस्कुराते चेहरे और क्रीज वाले कपड़ों के साथ चेहरा जरूर चमका आएंगे।