logo

झारखंड आंदोलनकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

2926news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की आज करम टोली स्थित केंद्रीय कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में राज्य के प्रत्येक जिले के झारखंड आंदोलनकारियों ने भाग लिया। 28  अक्टूबर को आयोजित मानव श्रृंखला एवं 15 नवंबर को आयोजित कार्यक्रमों की सफल बताया गया। साथ ही प्रखंड एवं जिला स्तर से झारखंड आंदोलनकारियों के मान सम्मान पेंशन एवं राजकीय सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित पत्रों को सकारात्मक कदम बताया गया। बैठक में जमशेदपुर से झारखंड आंदोलनकारी संजय लाकड़ा के जान माल की सुरक्षा की मांग की गई। 

स्वतः संज्ञान ले मुख्यमंत्री : आन्दोलनकारी 
झारखंड आंदोलनकारियों ने कहा कि राज्य सरकार को झारखंड आंदोलनकारियों के मामले में स्वत संज्ञान लेनी चाहिए आज झारखंड दोलन कार्यों की स्थिति परिस्थिति राज्य सरकार से छुपी नहीं है। राज्य सरकार में बैठे अधिकारी पदाधिकारी राज्य सरकार को झारखंड आंदोलनकारियों के मामले में गुमराह कर रहे हैं, जिसके कारण पूरे राज्य में झारखंड आंदोलनकारियों के बीच आक्रोश पनप रहा है। 

आन्दोलनकारी संगठन के अध्यक्ष वीरेन्द्र ने कहा 
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलनकारी गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे है। इसे सरकार झारखंड आंदोलनकारियों की कमजोरी ना समझें।