logo

रांची: ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन का फायदा बताएंगे धर्मगुरु, दूर करेंगे गलतफहमियां

9541news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

कोरोना की वैक्सीन को लेकर अभी भी कई लोगों के मन में तरह-तरह की भ्रांतिया हैं। कई लोगों के मन में डर है कि कहीं वैक्सीन लेने से वह नपुंसक तो नहीं हो जायेंगे, कहीं महिलाओ का गर्भ तो नहीं गिर जायेगा या वैक्सीन को सूअर की चमड़ी से बनाया गया है। और भी ऐसी कई बातें हैं जिसकी गलतफहमी लोगों के मन में है। 

प्रखंडों में जा रहे हैं जिला पदाधिकारी
ऐसे में रांची से जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी सप्ताह में 3 दिन प्रखंडों में जा रहे हैं और लोगों के बीच फैली गलतफहमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा। प्रखंडों में वैक्सीनेशन की गति धीमी है। लोग अब भी यहां टीकाकरण को लेकर संकोच में है। अब ऐसे में धर्म गुरुओं की सहायता से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया बढ़ाई जायेगी। 

धर्मगुरू भी करेंगे वैक्सीन का प्रचार
जिला प्रशासन अब भ्रांतियों को हटाने के लिए जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरु से मदद लेगी। सोमवार को कोविड कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में डीसी छवि रंजन ने निर्देश दिए। इस बैठक में कहा गया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि और धर्मगुरुओं की मदद से लोगों से बात कर उनकी गलतफहमी दूर की जाएगी और टीकाकरण की प्रक्रिया बधाई जाएगी। 

बढ़ाई जाये मोबाइल वैक्सीनेशन सुविधा
डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने मोबाइल वैन बढ़ने के लिए सरकार से आग्रह किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन ले सके जहाँ लोग  ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुक नहीं करा पा रहे हैं, वहां कैंप लगाया जाना चाहिए। वहीं डीसी ने सभी इंसीडेंट कमांडर से रिपोर्ट लेकर ठीक हो चुके मरीजों के कंटेनमेंट जोन को डिनोटिफाई करने को कहा गया है। जिले के साथ पूरे राज्य में लोग वैक्सीनेशन को लेकर चिंतित है सबका कहना है कि वैक्सीनेशन प्रक्रिया में तेजी लाने होगी।