logo

शराब व्यवसायियों के लिए राहत भरी खबर, झारखण्ड में शराब पहले से होगी सस्ती

शराब व्यवसायियों के लिए राहत भरी खबर, झारखण्ड में शराब पहले से होगी सस्ती
द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड में शराब व्यवसायियों के लिए राहत भरी खबर है। शराब अब पहले से सस्ती मिलेगी। कोरोना काल की वजह से शराब पर 10% टैक्स लिया जाता था जिसे राज्य सरकार ने वापस ले लिया है। राज्य सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। 

ये भी पढ़ें.....

उपभोक्ताओं को मिलेगी सस्ती शराब 
अब शराब व्यवसायियों को शराब खरीदने पर 10% कम टैक्स देना होगा। जिससे उपभोक्ताओं पर भी कम बोझ पड़ेगा। आम लोग सस्ते दामों में शराब खरीद सकेंगे।  राज्य के राजस्व को बढ़ाने के लिए उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने शराब व्यापारियों पर 10% अतिरिक्त टैक्स लगा दिया था।