द फॉलोअप टीम, मुंबई:
दीपिका पादुकोण (deepika padukone) और रणवीर सिंह (ranveer singh) क्रिकेट की दुनिया में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं। खबर है कि दीपिका और रणवीर जल्द ही आईपीएल (IPL) में अपनी टीम खरीदेंगे। ये दोनों एक नहीं बल्कि 2 टीम बनाते दिखेंगे।
आईपीएल के नये सीजन में 10 टीम होगी
बता दें कि आईपीएल का मौजूदा सीजन खत्म हो चुका है। जिसे महेंद्र सिंह धोनी( mahendra Singh Dhoni) की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग ने जीता था। अब आईपीएल के नए सीजन की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस सीजन में 8 के 10 टीमें होंगी। इन 2 नई टीमों का मालिक बनने के लिए कई बड़े बिजनेसमैन और हस्तियां लाइन में हैं। खबरें हैं कि रणवीर और दीपिका ये दोनों टीम खरीद सकते हैं।

25 अक्टूबर से शुरू होगी टीम की बिडिंग
खबरों के मुताबिक टीम की बिडिंग 25 अक्टूबर से शुरू होगी और इनमें से 2 सबसे बड़ी टीम को राइट्स मिलेंगे। आईपीएल में पहले से ही जूही चावला और शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम से टीम है। प्रीति जिंटा की भी अपनी टीम है। अब इन स्टार्स के बाद आईपीएल ने दीपिका और रणवीर की भी एंट्री होने वाली हैं।
कई और बड़े हस्तियां करेंगी आईपीएल में एंट्री
आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका के अलावा कई और हस्तियों ने भी आईपीएल के नई टीम के लिए बीड करने में दिलचस्पी दिखाई है। इनमे ग्लेजर फैमिली, ऑरोबिंदो फॉर्म, टॉरेंट फॉर्म, आरपीजेड–संजीव गोयनका ग्रुप, जिंदल स्टील, कोटक ग्रुप, और अडानी समेत कई बड़े बिजनेस ग्रुप और हस्तियों ने दिलचस्पी दिखाई हैं।