logo

मुसलाधार बारिश के बीच शहर के कई इलाकों में जलजमाव, देखिए तस्वीरें

11351news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
मुसलाधार बारिश के बीच राजधानी की सड़कें तालाव बन जाती हैं। ऐसा ही शुक्रवार को भी हुआ। बारिश के कारण शहर के मुख्य मार्ग से लेकर गलियों तक में पानी भर गया। कई लोगों के दुकानों में पानी घुसा तो कई लोगों के घरों में। रिम्स और सदर में भी पानी जम गया। कई वार्डों में भी पानी घुसने की सूटना मिल रही है। आगे और भी बारिश होने की संभावना है, ऐसे में रांची की सड़कों पर जलजमाव की पूरी संभावना है।

नालियों के जाम होने से जम रहा है पानी
रांची में ज्यादातर सड़कों पर जलजमाव की सबसे बड़ी वजह नालियां हैं। या तो नालियां जाम हैं, या फिर वे हैं ही नहीं। कांके रोड, प्लाजा रोड, मोरहाबादी, सहित कई क्षेत्रों में यही स्थिति है। जल जमाव के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। लेकिन शिकायतों पर कोई असर नहीं होता। नगर निगम फंड की किल्लत की बात करता है और जनता के बीच समस्याओं का अंबार लगा रहता है।

अभी जारी रहेगी बारिश
मौसम विभाग की सूचना के अनुसार रांची सहित अन्य जिलों में अभी कुछ और दिन बारिश जारी रहेगी। ऐसे में भारी बारिश के बीच सड़कों पर पानी जमा रहे ये तो लाजिमि है। पूर्वानुमान के बाद निगम ने इसे लेकर कोई तैयारी नहीं की और न ही अब करती दिख रही है। राजधानी में ये हाल है, तो बाकी शहरों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।