logo

दशहरा-दिवाली और छठ के मौके पर रेलवे चलाएगा 120 फेस्टिव स्पेशल ट्रेन, रेलवे प्लान करने की तैयारी में जुटी

दशहरा-दिवाली और छठ के मौके पर रेलवे चलाएगा 120 फेस्टिव स्पेशल ट्रेन,  रेलवे प्लान करने की तैयारी में जुटी
द फॉलोअप टीम, नई दिल्ली 
दशहरा, दीवाली और छठ पूजा के मौके स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी। फिलहाल चल रही ज़्यादातर स्पेशल ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंच गई है। इसीलिए रेलवे ने और नई ट्रेनों को चलाने की तैयारी कर ली है।
120 फेस्टिव स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे 120 फेस्टिव स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना तैयार कर रहा है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते अभी तक महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की राज्य सरकारों ने अपने राज्य के लिए मंज़ूरी नही दी है।

क्या है रेलवे का प्लान? 
रेलवे ने जानकारी दी कि 120 फेस्टिव स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना है। फिलहाल ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। दशहरा, दिवाली और छठ के लिए ट्रेन की भारी डिमांड है। फेस्टिव डिमांड को पूरा करने के लिए रेलवे 120 स्पेशल ट्रेन चलाएगा। मुम्बई, कोलकाता, लखनऊ, पटना, दिल्ली रुट्स पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। फिलहाल महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार से बातचीत जारी है। फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों के लिए नया एसओपी जारी होगा।  गृह मंत्रालय से जल्द मंज़ूरी की उम्मीद है।

100 के करीब नई स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी
भारतीय रेलवे अनलॉक 4 के तहत स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। रेलवे 100 के करीब नई स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए रेलवे राज्यों के साथ विचार-विमर्श जारी है। गृह मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद चलाई जाएगी नई स्पेशल ट्रेनें। बता दें कि अभी रेलवे स्पेशल ट्रेन के नाम पर 230 एक्सदप्रेस ट्रेन चला रही है जिनमें 30 राजधानी भी शामिल हैं।

ट्रेनें इंटरस्टेनट और इंट्रास्टेदट चलेंगी
जिन 100 ट्रेनों को चलाने की तैयारी है, उन्हेंल भी 'स्पे1शल' नाम ही रखा जाएगा। यह ट्रेनें इंटरस्टेहट और इंट्रास्टे0ट चलेंगी, जिससे यात्रियों की भीड़ को कंट्रोल किया जा सके और कोरोना काल में यात्री सुरक्षित यात्रा कर सकें।