logo

बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा देने की मांग को लेकर पप्पू यादव की पार्टी ने रेल रोकी

16930news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना:

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने, किसानों को एमएसपी की गारंटी, खाद-बीज की आपूर्ती, वार्ड सचिव की नौकरी स्थायी करने और पंचायत प्रतिनिधियों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने समेत कई मांगों को लेकर आज पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिहार में कई जगह रेल का परिचालन बाधित करने का प्रयास किया है। सोमवार को रेल रोको प्रदर्शन के तहत पटना, गोपालगंज, कैमूर और पूर्णिया समेत कई जिलों में ट्रेन रोके जाने की सूचना सामने आई है।

 

राज्यव्यापी रेल रोको आन्दोलन के तहत गोपालगंज जंक्शन पर जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया। जनाधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता जंक्शन पर पहुंचे और पैसेंजर ट्रेन को रोका। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग के साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। 

आरपीएफ एवं जीआरपी के जवानों ने रेल ट्रैक को खाली कराया। कैमूर के भभुआ रोड रेलवे स्‍टेशन और राजधानी पटना के सचिवालय हॉल्‍ट पर ट्रेनों को रोका गया।