logo

नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी छह लड़कों में से 4 को उम्र कैद

नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी छह लड़कों में से  4 को उम्र कैद
द फॉलोअप टीम, रांची:
पोक्‍सो कम चिल्ड्रेन कोर्ट ने मंगलवार को 4 नाबालिग आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में यह सजा सुनाई गई है। वहीं 16 साल से भी कम उम्र के दो अन्य आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने रिहा कर दिया है।साथ ही 10-10 हजार का बॉन्ड भी भरवाया गया था कि भविष्य में इस तरह की गलती नहीं दोहरायेंगे। 

30 अप्रैल 2018 को हुई थी घटना 
चान्हो की नाबालिग के साथ छह लड़कों ने 30 अप्रैल 2018 को सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित दिया था कि जब वह शौच करने के लिए गयी थी, तभी खेत के पास आरोपी पहले से मौजूद थे। सब उसे खींचकर खेत में ले गए और दुष्कर्म किया और साथ ही उसे धमकी भी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को जानकारी दी तो उसे जान से मार देंगे।