logo

दिल्ली समेत कई इलाकों में बढ़ा प्रदूषण, कोरोना का ग्राफ बढ़ने की आशंका

14636news.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली:

दीपावली में पटाखों और मौसम के कारण दिल्ली समेत समूच NCR में धुंध है। सांस लेने में तकलीफ की शिकायतें सामने आई हैं। इसके अलावा मुल्क के दूसरे इलाकों से भी वायु गुणवत्ता में गिरावट की सूचना है। गुरुग्राम स्थित पारस अस्पताल के पल्मोनोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार अरुणेश कुमार ने आशंका व्यक्त की है कि प्रदूषण से कोरोना के भी आंकड़े बढ़ सकते हैं। जिन मरीजों को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत है, उनकी निगरानी की जा रही है। बच्चों और बुजुर्गों का खासकर ध्यान रखने की जरूरत है। कोविड और प्रदूषण दोनों खतरनाक है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में है।

 

इधर, मेदांता के अध्यक्ष डॉ. नरेश त्रेहन का भी मानना है कि वायु प्रदूषण से सभी पीड़ित होंगे। सिरदर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत सामने आ रही है। खासकर अस्थमा और फेफड़ों की समस्या वाले लोगों को ऐसी समस्याएं ज्यादा हो रही है। अस्पताल मरीजों से भरा हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहचानना महत्वपूर्ण है कि उस संदर्भ में हमारा पर्यावरण कभी स्वस्थ नहीं होता है। हम हमेशा प्रदूषित हवा में सांस लेते हैं। सर्दी के साथ कोविड मदद नहीं करता है। कोहरे के संक्रमण बढ़ सकते हैं। क्योंकि हमारे ऊपर ठंडी हवा के साथ वातावरण में बूंदों में वायरस के फंसने का खतरा है।