logo

महिला पत्रकार को पुलिस सार्जेंट ने दिया शादी का झांसा फिर किया यौन शोषण, अब शादी से इंकार

5519news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
रांची की एक महिला पत्रकार ने हजारीबाग के पुलिस सार्जेंट दीपक टोप्पो पर धोखा देने का आरोप लगाया है। हजारीबाग में पदस्थापित पुलिस सार्जेंट दीपक टोप्पो को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसे सदर महिला थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। 
सार्जेंट दीपक टोप्पो पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला पत्रकार को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। महिला पत्रकार ने आरोप लगाया कि अब दीपक टोप्पो उससे शादी करने से इंकार कर रहा है। 

ये भी पढ़ें....

जानें! क्या है पूरा मामला 
महिला की दोस्ती दीपक टोप्पो के साथ फेसबुक में हुई थी। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गयी। दीपक टोप्पो अप्रैल 2020 में रांची में महिला पत्रकार के घर आया था। उसके बाद पीड़िता को शादी का विश्वास दिलाया। अगस्त 2020 में दीपक टोप्पो महिला पत्रकार को हजारीबाग में अपने सरकारी आवास में ले गया। दोनों एक साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगे। 

युवती सार्जेंट पर शादी का दवाब बनाने लगी। दीपक टोप्पो ने पीड़िता से कुछ समय मांगा लेकिन, इसी दौरान महिला को पता चला कि आरोपी दीपक टोप्पो किसी और से शादी करने वाला है।