द फॉलोअप टीम, डेस्क:
दुनिया के सबसे बड़े चाइल्ड पोर्नोग्राफी प्लेटफार्म को जर्मनी पुलिस ने बंद करवा दिया। पुलिस ने पोर्न वीडियो वाले इस साइट को सील करवा दिया जिसमें कम उम्र वाले बच्चे जुड़े थे। चाइल्ड पोर्नोग्राफी प्लेटफॉर्म को सील कर दिया गया है। इस प्लेटफार्म से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अवैध तरीके से चला रहा था पॉर्न साइट
मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। ब्यॉजटाउन के नाम से यह पोर्न प्लेटफॉर्म चल रहा था। 2019 से ही यह साइट चलाया जा रहा था। इस नेटवर्क के साथ लगभग चार लाख सदस्य जुड़े हुए हैं। चाइल्ड पोर्न साइट्स चलाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद ऐसे संगठन हैं जो अवैध तरीके से इसे चला रहे है। जर्मनी पुलिस को अप्रैल महीने में इस प्लेटफॉर्म के बारे में पता चला था। पुलिस ने इस प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी हासिल की और कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी।
लोगों को भेजी जाती थी चाइल्ड पॉर्न
पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क के जरिये इससे जुड़े सदस्य एक दूसरे को गंदे ग्राफिक, फोटो और वीडियो भेजा करते थे। इन गंदे वीडियो और फोटोज के कारण बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहे है।यह पोर्न साइट दुनिया मे फैला हुआ है। कई देशों से इसका कनेक्शन है। इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड की तलाश पुलिस फिलहाल कर रही है। पुलिस का कहना है कि इसमें कई अहम खुलासे होने अभी बाकी है।