logo

सुअरों ने नवजात को बनाया अपना निवाला, मां की बिगड़ी तबियत

7729news.jpg
द फॉलोअप टीम, गुमला:

बसिया थाना क्षेत्र के रामडीह गांव से एक अजीबों गरीब घटना सामने आई है। जहां एक नवजात को सूअरों ने अपना निवाला बना लिया। यह घटना बच्चे की मां की आंखों के सामने ही घटी। महिला की तबीयत इस घटना के बाद काफी खराब हो गई। ग्रामीणों ने महिला को रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया।

पालतु सुअरों ने बनाया निवाला
दरअसल रोनी बागे नामक एक महिला ने शुक्रवार की शाम बच्चे को जन्म दिया। जन्म के कुछ घंटे के बाद ही सुअरों ने नवजात पर हमला कर दिया। महिला का पति आमुस भेंगरा पंजाब में काम करता है। घर में रोनी बागे अकेले रह रही थी। महिला अपने नवजात के साथ घर में अकेले थी। अचानक आधी रात को पालतू सुअर उसके घर मे आ धमके और नवजात पर हमला कर दिया।

मृत बच्चे को दिया था जन्म
जब सुअरों ने हमला किया उस वक़्त महिला ने मदद के लिए पड़ोसियों को काफी आवाज भी लगाई लेकिन  जब तक लोग आते तब तक सुअरों ने हमला कर फ़िया था। वहीं बसिया थाना प्रभारी अनिल लिंडा ने बताया कि महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया था और बच्चे के जन्म के कुछ ही घंटे बाद सुअर ने उस पर हमला कर दिया।