logo

पलामू: आसान हुआ टीकाकरण, मोबाइल वैन के जरिए गांव-मुहल्ले तक पहुंचेगी वैक्सीन

पलामू: आसान हुआ टीकाकरण, मोबाइल वैन के जरिए गांव-मुहल्ले तक पहुंचेगी वैक्सीन
द फॉलोअप टीम, पलामू: 

झारखंड में वैक्सीनेशन कार्यक्रम का तीसरा चरण जारी है। इस बीच पलामू जिला में वैक्सीन लगवाना आसान हो गया है। पलामू में अब लोगों को टीकाकरण केंद्र तक नहीं जाना होगा। वे अपनी सहूलियत के हिसाब से जहां चाहें वहां वैक्सीन लगवा सकेंगे। जल्द ही जिले में ये नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। 

पलामू में 100 फीसदी वैक्सीनेशन का लक्ष्य
पलामू जिला में 100 फीसदी वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। इस उदेश्य को पूरा करने के लिए जिले के उपायुक्त के निर्देश पर लोगों को मोबाइल वैन के जरिए टीका लगाने की व्यवस्था की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मोबाइल वैन लोगों को अनुरोध पर उनकी बताई हुई जगह पर जायेगी और उनको टीका लगाया जाएगा। इस नई व्यवस्था से टीका लगाना आसान होगा। 

सुविधा के मुताबिक लोगों को मिलेगा टीका
मिली जानकारी के मुताबिक 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 20 से अधिक नागरिक जिस भी स्थान पर इकट्ठा होकर वैक्सीन लगवाना चाहेंगे उनको वहीं आकर स्वास्थ्य कर्मी टीका लगाएंगे। ऐसा मोबाइल वैन के जरिए किया जायेगा। यही नहीं, मोबाइल वैन के जरिए जिले में टेस्टिंग की भी सुविधा शुरू किया जाने वाला है। 

पलामू जिला प्रशासन ने नंबर जारी किया है
जिला प्रशासन ने कहा कि जो भी लोग अपनी सुविधा के मुताबिक वैक्सीन लगवाना चाहते हैं उनको जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर (06562-228008) या फिर (9065016304) पर जानकारी देनी होगी। लोग प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को भी फोन के माध्यम से अपना पूरा पता और ब्योरा बता सकते हैं। बताए गए स्थान पर वैक्सीन पहुंचा दी जायेगी। ये काफी अच्छी व्यवस्था है।