logo

India Corona Update: देश में 3,46,786 नए कोरोना संक्रमित मिले, 2 हजार 624 मरीजों की मौत

7703news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

भारत में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 3 लाख 46 हजार 786 संक्रमित मिले। इस बीच 2 हजार 624 मरीजों की मौत हो गयी। देश में अब तक 1 लाख 89 हजार 544 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक  1 करोड़ 66 लाख 10 हजार 481 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में स्थिति बेकाबू
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 66 हजार 836 मरीज मिले। इस बीच 773 लोगों की मौत हो गयी। राजधानी दिल्ली में 24 हजार 331 मरीज मिले। 348 लोगों की मौत हो गयी। देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 25 लाख 52 हजार 940 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 1 करोड़ 38 लाख 67 हजार 997 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2 लाख 19 हजार 838 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

कई राज्यों में लगाया गया वीकेंड लॉकडाउन
इस बीच कई राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। ओड़िशा के कई शहरों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया। हालांकि सुबह की सैर और व्यायाम की छूट दी गयी है। महाराष्ट्र में पुणे सहित कई शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है। मेडिकल शॉप को छोड़कर बाकी सभी दुकानें बंद रखी गयी हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की विधायक कलावती भूरिया का निधन हो गया। कलावती भूरिया कोरोना से पीड़ित थीं। उनका निजी हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा था।