logo

India Corona Update: भारत में मिले 2 लाख नये कोरोना मरीज, 1 हजार 38 लोगों की मौत

7403news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख 739 नये संक्रमित मिले हैं। इस बीच 1 हजार 38 कोरोना मरीजों की मौत भी हो गयी। देश में अब तक कोरोना से 1 करोड़ 40 लाख 74 हजार 564 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 1 लाख 73 हजार 123 तक पहुंच चुकी है। गुजरात के सूरत स्थित न्यू सिविल हॉस्पिटल में 14 दिन के कोरोना संक्रमित बच्चे की भी मौत हो गयी। 

महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में हालात खराब
महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ औऱ दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 17 हजार 282 नये मामले सामने आये। इस बीच 104 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो गयी। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में कोरोना के 14 हजार 250 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। यहां हालात की समीक्षा के लिये सर्वदलीय बैठक बुलाई गयी है। जांच बढ़ाई जा रही है। 

राजस्थान सरकार ने लगाया नाईट कर्फ्यू
महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सबकुछ बंद रखने का एलान किया गया है। राजस्थान में शाम 6 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाने का एलान किया गया है। इसकी शुरुआत 16 अप्रैल से की जायेगी। हरियाणा में भी बीते 24 घंटे में कोरोना के 5 हजार 398 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में इस दौरान 18 लोगों की मौत हो गयी। 

पश्चिम बंगाल में कोरोना ने फैलाया पांव
पश्चिम बंगाल में भी कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। राज्य में बीते 24 घंटे में 5 हजार 892 नये मरीज मिले हैं। यहां इस दौरान 24 लोगों की मौत भी हो गयी। मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हजार 458 तक पहुंच गयी है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोकरोना के 58 हजार 952 नये मामले सामने आये हैं। इस दौरान राज्य में 278 संक्रमितों की मौत भी हो गयी। यहां मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 58 हजार 804 तक पहुंच गयी है। यूपी में भी बीते 24 घंटे में कोरोना से 68 लोगों की मौत हो गयी है।