logo

सब्जी लदे वाहनों से हो रही अफीम की तस्करी, खेती करने वालों पर नहीं हो पाती है प्राथमिकी दर्ज 

सब्जी लदे वाहनों से हो रही अफीम की तस्करी, खेती करने वालों पर नहीं हो पाती है प्राथमिकी दर्ज 

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड में अफीम की खेती और उसकी तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। हर साल हजारों एकड़ जमीन पर लगी अफीम की खेती को पुलिस नष्ट करती है, लेकिन किसी पर कार्रवाई नहीं हो पाती है। इसका मुख्य कारण है सरकारी जमीन पर अफीम की खेती होना।  झारखंड के स्पेशल ब्रांच के मुताबिक दस हजार एकड़ से अधिक जमीप पर अफीम की खेती की जाती है। जब तक पुलिस को इसकी सूचना होती है तब तक तस्कर अपना काम कर के बैठ चुके होता हैं। वह अफीम काटकर उसकी तस्करी भी कर देते हैं। रांची में सबसे ज्यादा अफीम की तस्करी नामकुमर और तमाड़ में होती है। अब तक पुलिस सैकड़ों एकड़ भूमि पर लगी अफीम को नष्ट कर चुकी है। 


 
सब्जी लदे वाहन का उपयोग 

अफीम तस्करी के धंधे में बड़े पैमाने में झारखंड के लोग संलिप्त हैं। दूसरे राज्य समेत नेपाल में भी अफीम की डिमांड है। तस्कर अफीम को बाहर भेजने के लिए सब्जी लदे वाहन का उपयोग कर रहे हैं। ताकी पुलिस को शक न हो और अफीम आसानी से दूसरे जगह पहुंच जाए। पुलिस ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि ज्यादा डिमांड के कारण अफीम तस्करी का धंधा बढ़ता जा रहा है। 

2021 में 2100 एकड़ भूमि में अफीम नष्ट 

पुलिस के अनुसार 2016 में 259 एकड़ अफीम की खेती नष्ट की गई थी, लेकिन 2021 में 2100 एकड़ में अफीम को नष्ट किया जा चुका है। इससे साफ़ पता चलता है कि अफीम का अवैध धंधा बड़ा रूप ले चूका है।