logo

मनाई गई दिवंगत दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि, सीएम हेमंत सोरेन ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

मनाई गई दिवंगत दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि, सीएम हेमंत सोरेन ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
द फॉलोअप टीम, रांची: 
मुख्मयंत्री हेमंत सोरेन ने आज दिवंगत झामुमो नेता दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आंदोलन में उन्होंने अहम और सशक्त भूमिका निभाई थी। झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रहे। पूरे राज्य में उनकी पहचान एक जन और सर्वमान्य नेता के रूप में थी। उनका योगदान अतुलनीय रहा। 

झारखंड के विकास के लिए प्रयत्नशील थे दुर्गा सोरेन
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों, जरूरतमंदों तथा समाज के सभी वर्ग के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए वे  सदैव उनके साथ खड़ा रहते थे। उनके नेतृत्व करने की क्षमता अदभुत थी वे  युवाओं के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत थे। उनके असामयिक निधन से  झारखंड में जो शून्यता  आई, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है, लेकिन उनके किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। 

दिवंगत दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
इस मौके पर विधायक सीता सोरेन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद,  मुख्यमंत्री के सलाहकार (कॉरपोरेट अफेयर्स) बिमल घोष, मुख्यमंत्री के वरीय सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव और विनोद पांडेय ने स्व. दुर्गा सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। दुर्गा सोरेन ने राजनीतिक योगदान को याद किया।