logo

मोबाइल डाटा खत्म होने से परेशान बच्चे ने लगाई फांसी, बर्थडे वाले दिन मौत

6879news.jpg
द फॉलोअप टीम, हजारीबाग:

सदर थाना क्षेत्र के सरना टोली में  पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चे की पहचान 14 वर्षीय आयुष मुंडा के रूप में हुई है। गुरुवार को बच्चे का जन्मदिन था। आयुष के पिता संजय मुंडा ने बताया कि आयुष काफी ज्यादा मोबाइल में गेम खेलता था। गुरुवार की सुबह चार बजे उसके मोबाइल का डाटा खत्म हो गया था। जिस वजह से वो काफी परेशान था। 

मां ने देखी आयुष की लाश
गुरूवार सुबह जब उसकी मां जब उसे जन्मदिन की शुभकामना देने कमरे में गईं तो देखा कि उसने फांसी लगा ली है। मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। आयुष के मोबाइल से सारे फोटो डिलीट हैं। 

काफी खुश था आयुष 
आयुष ने बुधवार की रात सब साथ बैठकर खाना खाया था वो काफी खुश था। अगले दिन उसका जन्मदिन था। वो अपने भाइयों के साथ जन्मदिन मनाने की बात कर रहा था। मां घर में ही केक बनाने की तैयारी कर रही थी। अचानक आयुष ने जान दे दी। आयुष के और दो भाई हैं। वो तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। आयुष मुंडा के पिता संजय मुंडा सिकीदरी हाइडल पावर प्लांट में टेक्निशियन-2 का कार्य करते हैं।