logo

22 जनवरी को जमशेदपुर में हुई लूट पाट के चार आरोपी गिरफ्तार

4659news.jpg
द फॉलोअप टीम,जमशेदपुर:
मांगो थाना क्षेत्र के अंदर पुुल के समीप 22 जनवरी को रात रजनीश कुमार झा से मोबाइल और पर्स लूट लिया गया था। इस मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने लूट का मोबाइल बरामद कर लिया है। चारों ने युवक से चाकू से डरा धमका कर घटना को अंजाम दिया था। रविवार को  DSP हेड क्वार्टर पवन कुमार ने इस मामले में  खुलासा किया। गिरफ्तार चारों आरोपी मोहम्मद रफीक खान उर्फ कच्चा, नईम खान उर्फ खान बंटी, शेख आरिफ और शेख इबादत को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। 

ये भी पढ़ें.....

सीसीटीवी से हुई आरोपियों की पहचान 
पुलिस ने आरोपियों की पहचान सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर की। आरोपियों का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। DSP ने बताया पीड़ित रजनीश कुमार झा प्राइवेट कंपनी में काम करते है। 22 जनवरी की रात करीब 11:15 बजे रजनीश कुमार झा काम खत्म कर पैदल वापस अपने घर जा रहा था। इसी दौरान मानगो पुल के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पैदल आए चार आरोपियों ने उसे घेर लिया उससे लूट की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहांसे भाग निकले थे।