logo

सप्ताह भर में ही दोगुनी हो गयी एक्टीव मरीजों की संख्या, सबसे अधिक रांची में 

16469news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
राज्य में फिर कोरोना अपना पांव पसारने लगा है। झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर लगभग थम गई थी लेकिन फिर धीमी गति से ही सही लेकिन कोरोना फैलना शुरू हो गया है। 7 दिनों में दोगुने से भी अधिक मरीज सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को राज्य में 28633 लोगों की कोरोना जांच हुई । जिनमें 58 संक्रमित पाए गए।  इनमें रांची के 22, कोडरमा 18, धनबाद के 13 पूर्वी सिंहभूम तथा हजारीबाग के दो-दो तथा देवघर के एक संक्रमित शामिल है। 


125 केस रांची में एक्टिव है 
बता दें कि 18 दिसंबर को एक्टिव मरीजों की संख्या 140 थी। जो 25 दिसंबर को 58 नए केस मिलने से तथा 15 पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद 316 हो गई। वर्तमान में सबसे अधिक 125 केस रांची में एक्टिव है। दूसरे स्थान पर कोडरमा है। धनबाद में 32, पूर्वी सिंहभूम में 25, गुमला में 8, बोकारो में 6, लातेहार में 4, हजारीबाग 3,  चतरा में 3, देवघर, सिमडेगा, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां तथा पश्चिम सिंहभूम में एक एक सक्रिय केस है। बता दें कि 7 संक्रमित डिस्चार्ज भी किए गए।  


कोडरमा बन रहा हॉट-स्पॉट
रांची की बात करें तो यहां 3.69% की दर से संक्रमित मिल रहे हैं। कोडरमा जिले में पिछले 1 सप्ताह से दहाई अंकों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हो रही है। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होने ट्वीट कर बताया कि उनकी पत्नी भी संक्रमित है। वह 19 दिसंबर को हजारीबाग आए थे और वहां कई बैठकों में शामिल हुए थे।