logo

प्राइवेट हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों के लिये रिजर्व रखना होगा 50 फीसदी बेड, बैठक में लिया गया फैसला

7364news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांचीः 

राज्य में कोरोना संक्रमण ने दोबारा पैर फैलाना शुरू कर दिया है। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए स्वास्थ विभाग ने नए आदेश जारी किये है। यह फैसला लिया गया की सभी निजी अस्पतालों को न्यूनतम 50 प्रतिशत बेड कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रिजर्व रखना होगा। इसके साथ ही मरीजों का समुचित इलाज करना होगा। 

निजी हॉस्पिटल संचालकों के साथ बात करें उपायुक्त
झारखंड के स्वास्थ्य सचिव केके सोन ने सभी जिला उपायुक्तों को इस बाबत निर्देश जारी किया है। झारखंड में कोरोना से बिगड़ते हालात को लेकर नेपाल हाउस में आपात बैठक हुई। इसके बाद यह फैसला लिया गया। मामले के संबंध में जिला उपायुक्तों से कहा गया कि वे जिलावार निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक कर व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। 

राज्य में निजी अस्पतालों की करतूतों से परेशान है लोग 
कोरोना काल के दौरान निजी अस्पतालों ने जम कर अपनी मनचाही करतूतों को अंजाम दिया।  ऐसे में आम लोगों का कहना है कि निजी अस्पतालों की मनमानी की वजह से ज्यादा परेशानी हो रही है। अगर स्वास्थ्य विभाग ने 50 प्रतिशत बेड आरक्षित करने का निर्देश जारी कर दिया है तो फिर यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि किस अस्पताल में कितना बेड खाली पड़ा है। सभी निजी अस्पतालों को नोटिस बोर्ड में इसकी जानकारी हर दिन साझा करना चाहिए।