logo

अब गढ़वा में भी नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

3298news.jpg
द फॉलोअप टीम, गढ़वा
दुमका में सामुहिक दुष्कर्म की घटना पर अभी रातनीति ठंडी भी नहीं हुई थी कि झारखंड में बलात्कार की एक और घटना सामने आ गई। गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया है। दोनों पीड़िता रिश्ते में आपस में चचेरी बहनें हैं। पीड़िताओं के परिजनों की ओर से मामला दर्ज कराने के तीन घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद सोमवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

बता दें कि राज्य में लगातार हो रही बलात्कार की घटनाओं पर राजनीति गर्म है। विपक्ष हमलावर है। इस बीच लगातार हो रही बलात्कार की घटनाएं राज्य सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े कर रही है। खूंटी में नाबालिग के साथ हुई घटना के बाद बीजेपी ने जांच कमेटी भी बनाई थी। राज्यपाल को भी इस बात पर ज्ञापन सौंपी गया है। लेकिन उक्त मामलों में पुलिस के हाथ खाली ही रहे हैं। 

ये भी पढ़ें......

छह घंटे तक आरोपियों के कब्जे में रही थी नाबालिग 
गढ़वा के मामले में जानकारी मिली कि दोनों बच्चियों को पहले आरोपियों ने अगवा किया और जंगल ले गए। जंगल में उन्होंने छह घंटे तक बच्चियों को अपने कब्जे में रखा। वहां उनके साथ दुष्कर्म किया और छह घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया। दोनों बच्चियों को उन्होंने देर रात यह हिदायत देते हुए छोड़ा कि किसी को कुछ नहीं बताना। उक्त बातें आरोपियों ने खुद स्वीकारी हैं।