logo

अब रांची की सड़कों पर 51 सिटी बसें उतरने को तैयार, नगर निगम ने निकला टेंडर

5047news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
शहरवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। बता दें कि अब रांची नगर निगम कुल 51 सिटी बसों को शहर की सड़कों पर उतारने की तैयारी में है। और इसके लिए निगम ने टेंडर भी निकाला है। बस संचालन को देखते हुए आगे आने वाली एजेंसी व संचालकों के साथ 17 फरवरी को प्री-बिड मीटिंग रखी गयी है। साथ ही जिसका टेंडर 23 फरवरी को खुलेगा। टेंडर में सफल एजेंसी को पूरे शहर में सिटी बस चलाने का काम सौंप दिया जायेगा। बता दें की रांची नगर निगम पिछले दो सालों से भाड़े पर देकर बसों को चलवा रहा है, इसके लिए निगम ने खादगढ़ा के दो बस ऑनरों की मदद ली है, लेकिन बस ऑनरों की मनमानी चरम पर है। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन ये अधिक से अधिक ट्रिप लगाने के लिए ड्राइवरों को परेशान करते हैं। इसमें ट्रांसपोर्ट सेल के पदाधिकारियों की भी भूमिका है।हालाँकि, अब नये सिरे से टेंडर निकाले जाने से इस पर लगाम लगेगी।

51 में से केवल 20 बसों का ही हो रहा संचालन  
अभी रांची नगर निगम के पास 51 सिटी बसें हैं, लेकिन इसमें से केवल 20 ही ऐसी बसें है जिसका संचालन शहर के दो रूटों पर हो रहा है। पहला रूट कचहरी से मेन रोड होते हुए राजेंद्र चौक का है। दूसरा रूट कचहरी से कांटाटोली होते हुए धुर्वा गोल चक्कर का है। वहीं बात करें बाकी 31 बसों की तो यह बकरी बाजार स्टोर में पिछले कई सालों से पड़ी हैं।