logo

1 अप्रैल को गायब हुई नाबालिग लड़की का अभी तक कोई सुराग नहीं, परिवार का पुलिस पर पैसे लेने का आरोप

8683news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :  
दीप नगर पंडरा से 16 साल की लड़की 1 अप्रैल से गायब है, लेकिन अभी तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों ने कुणाल नामक युवक पर लड़की को भगाने का आरोप लगाया है। हालांकि मामला प्रेम प्रसंग का है, लेकिन लड़की के नाबालिग होने की वजह से एफआईआर दर्ज किया गया है। इधर मामले की जांच कर रहे इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर गौतम वर्मा ने बताया कि वे लगातार छापेमारी कर लड़की और लड़के को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। वे खुद भी मुजफ्फरपुर बिहार में है, लेकिन अभी तक किसी का कुछ पता नहीं चल सका है। 

26 जनवरी को भी गायब हो चुकी है युवती 
यही युवती पहले भी 26 जनवरी को गायब हुई थी, जिसे पुलिस ने मुजफ्फरपुर से बरामद किया था। बरामदगी के बाद परिवार को युवती मिल गई, लेकिन उस लड़के को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। जानकारी मिली है कि फिर से उसी लड़के ने युवती को भगा लिया है। लड़का बालिग है। वह पंडरा बाजार समिति में ऑटो चलाता है। 

परिवार ने पुलिस पर लगाया लीपापोती का आरोप
युवती के परिवार का आरोप है कि पुलिस दूसरे पक्ष से पैसे लेकर कार्रवाई नहीं कर रही है। पहली बार लड़की के गायब होने के बाद लड़की की मां ने अपर बाजार में घूमते हुए लड़के को देखा था। लेकिन पुलिस को सूचना देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि कथित रूप से पुलिस ने उसे भाग जाने को कहा। युवती का परिवार गरीब है। 

बदले गए केस के इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर 
केस के अनुसंधान की जिम्मेवारी पहले चिंटु और अब गौतम वर्मा को दी गई है। इसके पीछे की वजह स्पष्टनहीं है, लेकिन मामले में ढीलीसीली की बात सामने आने के बाद ही आईओ बदले गए हैं। इधर परिवार वाले परेशा है, लेकिन डेढ़ महीने गुजर जाने के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चल सका है। परिवार वाले अपनी मांग को लेकर रांची के सांसद संजय सेठ, पुलिस के आला अधिकारियों के पास गए, लेकिन किसी सी भी मदद नहीं मिली।