logo

रिश्तों का खून! संपत्ति को लेकर भांजे ने की मामा की हत्या

7630news.jpg
द फॉलोअप टीम, पाकुड़: 

पाकुड़ जिला के कलिकापुर मुहल्ले में एक शख्स की हत्या कर दी गयी। शख्स की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर की गयी। हत्या का आरोप मृतक के भांजे पर लगा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है। 

पिता की अंत्येष्टि में भाई-बहन का विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को 75 वर्षीय रवि राय का आकस्मिक निधन हो गया था। उसके अंतिम संस्कार की तैयारी उसकी पुत्री की ओर से की जा रही थी। इसी दौरान पिता के निधन की सूचना मिलते ही पुत्र रंजन राय पहुंचे। पिता के अंतिम संस्कार को लेकर भाई-बहन में विवाद उत्पन्न हो गया।  

भांजे ने मामा के सिर में किया घातक वार
विवाद इतना बढ़ गया कि भांजा अर्घो गौण ने मामा रंजन राय पर हमला बोल दिया। धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में थाना प्रभारी ने बताया कि संपत्ति विवाद में भांजा ने मामा की हत्या कर दी है। इसके साथ ही पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।