logo

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले में NCB ने दाखिल की चार्जशीट, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती हैं आरोपी

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले में NCB ने दाखिल की चार्जशीट, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती हैं आरोपी
द फॉलोअप टीम, मुंबई: 
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार को विशेष एनडीपीएस अदालत में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से संबंधित ड्रग्स मामले में चार्जशीट दाखिल किया। मामले में दिवंगत अभिनेता की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत कई लोग आरोपी बनाये गये हैं। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच सीबीआई क रही है। 

रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती हैं आरोपी
जानकारी के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके पिता ने उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लॉंड्रिंग और सुशांत को आत्महत्या के लिए भड़काने का केस दर्ज करवाया था। मामले की जांच ईडी कर रही थी। मनी लॉंड्रिंग की जांच के दौरान ईडी को मामले में ड्रग्स कनेक्शन का संकेत मिला था जिसके बाद ये केस एनसीबी का ट्रांसफर किया गया था। एनसीबी ने जांच के दौरान पाया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स लिया करते थे। 
एनसीबी के मुताबिक रिया चक्रवर्ती, सुशांत के हाउस कीपर नीरज सिंह और क्रियेटिव मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी सुशांत के लिए ड्रग्स का बंदोबस्त किया करते थे। मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती का भी नाम सामने आया था। रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती को मामले में जेल भी जाना पड़ा था। रिया मुंबई के भायखला जेल में 2 सप्ताह तक रही थीं। फिलहाल दोनों भाई बहन जमानत पर बाहर हैं। 

ड्रग्स कनेक्शन में जुड़ा कई फिल्मी सितारों का नाम
बता दें कि मामले की जांच के दौरान कई बड़े बॉलीवुड सितारों का नाम ड्रग्स कनेक्शन में सामने आया था। इनमें मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों का नाम शामिल है। एनसीबी बीते साल इन तमाम लोगों के पूछताछ भी कर चुकी है। इन तमाम सितारों ने इस बात से इंकार किया कि उनका ड्रग्स से कोई भी लेना देना है। 

ये भी पढ़ें.....

14 जून 2020 को सुशांत ने कर लिया था सुसाइड! 
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। प्रारंभिक जांच में पता चला था कि सुशांत सिंह राजपूत क्लिनिकल डिप्रेशन ने जूझ रहे थे। हालांकि, उनके पिता ने पटना में केस दर्ज करवाया था। बाद में बिहार सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। सीबीआई फिलहाल मामले की जांच कर रही है। कई लोगों का मानना था कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गयी है। हालांकि, सीबीआई की अब तक की जांच में हत्या जैसी बात सामने नहीं आई है।