logo

रांची में महिलाओं के लिये चलेंगी 2 पिंक बस, महिला दिवस के दिन हुई घोषणा

6157news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची : 
अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रांची नगर निगम के तरफ से शहर की महिलाओं को तोहफा मिला है। नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने घोषणा की है कि शहर में अब दो सिटी बसें केवल महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। दोनों बसें गुलाबी रंग की होंगी। नगर आयुक्त निगम सभागार में आयोजित प्रदर्शनी में अपनी बातें रख रहे थे। कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूह को ऋण और एफएसएसएआइ का फूड लाइसेंस भी दिया गया। 

ये भी पढ़ें......

मौके पर मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम, पार्षद अरुण झा, अर्जुन राम, आनंद मूर्ति, निरंजन कुमार आदि उपस्थित थे।

महिलाओं के बस में रहेंगी महिला कंडक्टर 
बता दें कि नगर निगम की ओर से चलाई जाने वाली दोनों बसों में महिला कंडक्टर को ही रखा जायेगा। महिला ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित महसूस करें इसके लिए ट्रांसपोर्ट सेल के पदाधिकारियों ने बताया कि महिला कंडक्टर की खोज की जा रही है। जो भी महिला बस में काम करने की इच्छुक होंगी, उन्हें तत्काल बस में सेवा देने के लिए बहाल किया जायेगा। महिलाओं को इससे राहत मिलेगी।