द फॉलोअप टीम, मुंबई:
बड़ी मुश्किलों के बाद आर्यन खान की जमानत के बाद अब मॅाडल मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेट भी रिहा हो रहे हैं। धमेचा के वकील अली काशिफ खान ने कहा है कि उसे सभी कानूनी औपचारिकाओं को पूरा करने के बाद जेल से रिहा कराया गया है। जमानत मिलने के 3 दिन बाद मुनमुन भी अब घर जाने को तैयार हैं। मुनमुन और अरबाज मर्चेट आर्यन खान के साथ क्रूज पर हुई छापेमारी में गिरफ्तार की गई थी। इनकी जमानत याचिका भी सेशन कोर्ट ने कई बार खारिज की थी और बॅाम्बे हाईकोर्ट से इन्हें जमानत मिल गई। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने अपना ऑपरेटिव आदेश उपलब्ध कराया था, जिसमें कोर्ट ने आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज खान पर जमानत की 14 शर्तें लगाई थी। इसमें प्रत्येक व्यक्ति को 1 लाख रूपए मुचलके पर समान राशि के साथ एक या दो विश्वसनीयता के बाद जमानत के साथ रिहा किया गया ।

कौन हैं मुनमुन और अरबाज
प्रकिय्रा पूरी होने के बाद शनिवार देर शाम भयखला जेल से जमानत पेटी में मुनमुन की रिहाई का आदेश दिया गया। वहीं मुनमुन धमेचा के वकील अली ने कहा कि अब हम एनसीबी के सामने एक पत्र दाखिल कराने जा रहे है, जिसमें मुनमुन को मध्य प्रदेश जाने की अनुमति दी जाए क्योंकि वह मूल रूप से वहीं की रहने वाली हैं।
कौन हैं अरबाज मर्चेंट
बता दें कि अरबाज और आर्यन साथ में ऑर्थर जेल में बंद थे। अरबाज और आर्यन दोनो बचपन के दोस्त हैं और क्रूज पर भी दोनो साथ थे। अरबाज के पिता ने जब जेल में मुलाकात कि तो उसने कहा था कि जब ‘मैं घर आऊंगा तो मेरी पंसद का खाना बनाया जाए। मैं घर का खाना खाना चाहता हूं’।